नाम विकास का, काम विनाश का… शाहपुरवासी बोले, बस अब और नहीं

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां 

विकास के नाम पर शाहपुर विधानसभा क्षेत्र का ऐतिहासिक बाजार अपनी पहचान और रोजगार दोनों गंवा बैठा है। पठानकोट-मंडी फोरलेन निर्माण के चलते करीब 100 साल पुराने शाहपुर बाजार को तहस-नहस कर दिया गया। पहले 150 से अधिक दुकानें उजाड़ी गईं। इससे लगभग 1000 लोगों को रोजगार छिन गया।

अब शाहपुर बाजार में आठ-आठ मीटर चौड़ी तैयार की जा रही सर्विस लेन भी बचे-खुचे दुकानदारों के पांव उखाड़ने को तैयार है। पठानकोट-मंडी फोरलेन परियोजना के तहत विधानसभा क्षेत्र शाहपुर में कार्य तेजी से जारी है।

निर्माण कार्य के चलते 100 वर्ष पुराने ऐतिहासिक बाजार को बचाने के लिए शाहपुर बाजार बचाओ संघर्ष समिति ने लंबे समय तक विरोध-प्रदर्शन किए, लेकिन फोरलेन निर्माण कंपनी ने प्रस्तावित रोडमैप के अनुसार ही काम किया।

शाहपुर बाजार में फोरलेन के दोनों ओर आठ-आठ मीटर चौड़ी सर्विस लेन भी तैयार की जा रही है। इसी वजह है कि शाहपुर बाजार बचाओ संघर्ष समिति एक बार फिर मुखर हो गई है।

स्थानीय दुकानदारों और समिति के सदस्यों का कहना है कि सरकार और निर्माण कंपनी ने न तो फ्लाईओवर बनाया, न ही बाईपास का विकल्प चुना। कांगड़ा से पठानकोट तक के अन्य पुराने बाजारों को संरक्षित किया गया, लेकिन सिर्फ शाहपुर को निशाना बनाया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में अटूट रिश्ते का दर्दनाक अंत : भाई की अर्थी देख बहन के भी थमे प्राण, दोहरा मातम

हिमखबर डेस्क  देवभूमि के हमीरपुर जिले का भोरंज उपमंडल इन...

फौजियों पर विवादित टिप्पणी कर घिरी हिमाचल की इन्फ्लुएंसर, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही ट्रोल

हिमखबर डेस्क  इन्फ्लुएंसर इशिता पुंडीर इन दिनों विवादित बयान को...

परिजनों को थी उम्मीद…पर मिली गम की खबर, 14 दिन से लापता युवक का झाड़ियों में मिला शव

चम्बा - भूषण गुरूंग  पर्यटन नगरी डल्हौजी के सुभाष चौक-बस...