नाबालिग मूक-बधिर पोती से दुष्कर्म के आरोप में दादा गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

हमीरपुर – अनिल कपलेश

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाली खबर है. यहां पर एक दादा ने अपनी नाबालिग पोती से दुष्कर्म किया है. आरोपी दादा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल, केस दर्ज कर लिया गया है.

जानकारी के अनुसार, हमीरपुर जिला के भोरंज उपमंडल की यह घटना है. दादा ने मूक-बाधिर पोती से दुष्कर्म किया है. पीड़ित छात्रा मंडी जिले के सुंदरनगर के एक निजी स्कूल में पढ़ती हैं.  अगस्त माह में छात्रा अपने स्कूल में छुट्टियां होने पर घर आई थी और 17 अगस्त को छुट्टियां खत्म होने पर वापिस सुंदरनगर चली गई.

स्कूल जाकर लड़की ने अपने अध्यापक को इस बारे में जानकारी दी. स्कूल की प्रधानाचार्या ने पुलिस थाना सुंदरनगर में शिकायत दर्ज करवाई और बताया कि घर में छुट्टियों के दौरान उसके दादा ने उसके साथ गलत काम किया है.

थाना प्रभारी भोरंज एसएस धीमान का कहना है कि भोरंज क्षेत्र की नाबालिग लड़की सुंदरनगर में स्कूल में पढ़ती है. वह छुट्टियों में घर आई थी और घर में उसके दादा ने उसके साथ दुष्कर्म किया है. दुष्कर्म के आरोपी दादा को भोरंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और पुलिस हर पहलू से मामले की छानबीन कर रही है.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...