नाग मंदिर करियाडा में एक मार्च को धूमधाम से मनाया जाएगा शिवरात्रि महोत्सव

--Advertisement--

Image

देहरा- आशीष कुमार

नाग मंदिर करियाडा में एक मार्च धूमधाम से मनाया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए प्रबंधक एवं पुजारी नाग मंदिर करियाडा कुलदीप गुलेरिया ने बताया कि 1 मार्च को शिवरात्रि पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसमें 1 मार्च को सुबह 9:00 बजे रूद्र अभिषेक होगा। 11:00 बजे हवन किया जाएगा।

दिन में लंगर की व्यवस्था है। इसमें फ्रूट का स्टॉल, गोलगप्पे, चौमिन, मोमोज, फलाहार और दूध इत्यादि की व्यवस्था भी भक्तजनों के लिए की गई है। इस अवसर पर दिन में चंबा के लोक गायक रोशन एंड पार्टी 11:00 बजे से 5:00 बजे तक प्रभु का गुणगान करेंगे।

रात को 7:00 बजे फर्स्ट ग्रुप डांस स्टूडियो ज्वालामुखी के बच्चे अपनी प्रस्तुति देंगे। 8:00 बजे से हिमाचली लोक गायक मोहित गर्ग शर्मा बैंड के साथ अपनी हाजिरी लगाएंगे और साथ में वरुण गुरदासपुरी मनमोहक झांकियां निकालकर भक्तों का मनोरंजन करेंगे। इस अवसर पर 2 मार्च को कांगड़ी धाम का आयोजन भी किया जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...