नागरिक चिकित्सालय चुवाड़ी को मिले तीन विशेषज्ञ, लोगों को नहीं करना पड़ेगा नूरपुर, टांडा-पठानकोट का रुख

--Advertisement--

चुवाड़ी – अनिल संबियाल

नागरिक चिकित्सालय चुवाड़ी में एमडी मेडिसिन, शिशु विशेषज्ञ के साथ निश्चेतन विशेषज्ञ की नियुक्ति हुई है। एमडी मेडिसन डा. सुभाष, शिशु विशेषज्ञ पद पर डा. कायखो, निश्चेतन पद पर डा. मोहन द्वारा चुवाड़ी अस्पताल में सेवाएं दी जा रही है।

बता दें कि लोगों को नूरपुर, टांडा या पठानकोट जाना पड़ता था। अब उन्हें चुवाड़ी अस्पताल में ही सारी सुविधाएं प्राप्त होगी। अब अस्पताल में कुल मिलाकर नौ डाक्टर सेवारत हैं।

भटियात ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय कंवर, उपाध्यक्ष नगर पंचायत सुरेंद्र चाढक़, सुरेंद्र मनकोटिया, अजय चबियाल, संजीव, नीलम, अनिल मनजीत, नितिन, कुशल, होवार पंचायत प्रधान बीना देवी, कारी पंचायत प्रधान शालू शर्मा सहित समस्त चुवाड़ी वासियों ने विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का धन्यवाद किया है।

नागरिक चिकित्सालय चुवाड़ी का जल्द बढ़ेगा दर्जा

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने को लेकर तत्पर है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से आपदा के समय भी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अगवाई में बेहतर कार्य किया गया है।

अब अस्पताल में सारी सुविधाएं होने से मरीजों और तामीरदारों को बहुत लाभ होगा और लोगों को इलाज के लिए बाहर का रूख नहीं करना पड़ेगा। पहले लोगों को बहुत ही ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। नागरिक चिकित्सालय चुवाड़ी में 50 बिस्तरों की क्षमता को जल्द बढ़ाकर 100 बिस्तरों से स्तरोन्नत किया जाएगा।

पठानिया ने कहा कि लोगों को एक छत के नीचे सभी आवश्यक चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिहाज से अधोसंरचना का विकास सबसे महत्त्वपूर्ण है। नागरिक चिकित्सालय चुवाड़ी को एक आदर्श चिकित्सालय के रूप में विकसित किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...