नाई की दुकान में बाल कटवाने गए युवक पर कैंची से हमला, सिर में लगी गंभीर चोटें

--Advertisement--

नशे में धुत आरोपी ने युवक पर कैंची से किया हमला, पुलिस ने दर्ज किया मामला 

सरकाघाट/मंडी – अजय सूर्या

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में सरकाघाट बस स्टैंड के समीप एक नाई की दुकान में बाल कटवाने गए युवक पर नशे में धुत एक युवक व उसके दोस्तों ने दिनदहाड़े कैंची से हमला कर उसे गंभीर घायल कर दिया। पीड़ित के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर परिषद के रोपा कॉलोनी वार्ड का शिवांश देव पुत्र मुनीश कुमार गुजरात में बीटेक की पढ़ाई कर रहा है। इन दिनों छुट्टियों में घर आया हुआ था। दोपहर लगभग 2:35 बजे वह अपने दोस्त कृष के साथ बाल कटवाने बस स्टैंड स्थित एक दुकान पर गया था।

इसी दौरान रोपड़ी का रहने वाला अभिषेक नशे की हालत में दुकान के भीतर आया और अकारण ही शिकायतकर्ता के दोस्त कृष को अशब्द कहना शुरू कर दिए। जब शिवांश और उसके दोस्त ने उसे शांत करने की कोशिश की, तो अभिषेक ने उनके साथ हाथापाई शुरू कर दी।

स्थिति और बिगड़ गई जब अभिषेक के साथ मौजूद अन्य युवकों ने भी शिवांश की पिटाई शुरू कर दी। उसने जैसे ही वहां से निकलने की कोशिश की, अभिषेक ने दुकान में रखी कैंची से उस पर हमला कर दिया, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं।

इस पुरे घटनाक्रम की जानकारी आसपास के लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। घटना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल शिवांश को नागरिक अस्पताल सरकाघाट पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसकी चोटों को गंभीर बताया।

डीएसपी सरकाघाट संजीव गौतम के बोल

डीएसपी सरकाघाट संजीव गौतम ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने आरोपितों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि हमला नशे की हालत में किया गया था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...