नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचे प्रवक्ता को किया निलंबित, विभागीय जांच शुरू

--Advertisement--

ज्वाली – अनिल छांगू

विधानसभा क्षेत्र ज्वाली के अधीन एक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में शराब पीकर आने की शिकायत मिलने पर शिक्षा विभाग ने लेक्चरर के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है। शिक्षा विभाग ने जांच कमेटी की रिपोर्ट मिलने पर लेक्चरर को त्वरित प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।

इसके साथ ही आगे आदेश दिया गया है कि इस अवधि के दौरान यह आदेश मुख्यालय पर लागू रहेगा कि उक्त लेक्चरर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भौर जिला शिमला हिमाचल प्रदेश में होना चाहिए। उक्त लेक्चरर अधोहस्ताक्षरी/नियंत्रण अधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। उन्हें स्वीकार्य नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त होगा।

शिक्षा निदेशक अमरजीत सिंह के बोल

शिक्षा विभाग के निदेशक अमरजीत सिंह ने कहा कि शराब के नशे में टल्ली होकर स्कूल पहुंचने वाले लेक्चरर को तुरन्त प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि टीचरों की इस तरह की हरकतों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...