नशे में धुत युवक ने पुलिसकर्मी पर किया हमला

--Advertisement--

Image

मंडी, नरेश कुमार

मंडी शहर में नशे में धुत एक युवक ने पुलिसकर्मी पर हमला कर उसे घायल कर दिया। आरोपित के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और मारपीट का केस दर्ज किया है।

रात करीब साढ़े दस बजे सदर थाना को सूचना मिली की एक युवक नशे में आइटीआइ मंडी के समीप पुल पर बैठा है। फोन करने वाले ने खुद को युवक का रिश्तेदार कहते हुए जान को खतरा बताया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। युवक को समझाने की कोशिश की।

युवक ने तैश में आकर पुलिसकर्मी के चेहरे पर पर वार कर दिया। पुलिस ने युवक को काबू करते हुए थाना पहुंचाया। आरोपित भगवाहण मोहल्ला का रहने वाला है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडी आशीष शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...