नशे में धुत्त युवती ने काटी हाथ की नसें, पुलिस ने दर्ज किया मामला

--Advertisement--

Image

कुल्लू, आदित्य

जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी में एक युवती के द्वारा नशे में हाथ की नस काटने का मामला सामने आया है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने भी मौके पर पहुंचकर युवती को घायल अवस्था में अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया। जहां उसकी हालत अब बेहतर बताई जा रही है।

पुलिस ने भी मामला दर्ज कर युवती से नस काटने के बारे में छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उन्हें सूचना मिली कि मणिकर्ण में एक युवती ने अपने हाथ की नसें काट ली है। सूचना मिलते ही मणिकर्ण पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और युवती को इलाज के लिए जरी अस्पताल भर्ती किया गया।

नीलम नाम की युवती अपनी बड़ी बहन के साथ मणिकर्ण में रहती है और वह एक होटल में कार्यरत है। बताया जा रहा है कि बीते शाम के समय युवती ने नशे का सेवन किया और उसके बाद उसने अपने हाथ की नस काट ली। स्थानीय लोगों ने जब युवती को घायल अवस्था में देखा तो उन्होंने ही इसकी जानकारी मणिकर्ण पुलिस को दी।

एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि युवती को जब अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उसके नशे में होने की पुष्टि की है। वहीं अब पुलिस के हाथ के नस काट के बारे में जांच कर रही है कि आखिर यह कदम उठाया। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...