नशे में गाड़ी चलाने वालों की अब हवालात ही होगी मंजिल

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

जिला कांगड़ा पुलिस ने नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। इसके तहत केवल चालान तक ही खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि ऐसे चालकों को हवालात में बंद करना शुरू कर दिया है। पिछले दो माह में 75 ऐसे बिगड़ैल चालकों को गिरफ्तार किया है, जो नशे की हालत में वाहन चलाते हुए खुद और दूसरों की जान जोखिम में डाल रहे थे।

इस अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित करना और हादसों में कमी लाना है। पुलिस द्वारा ऐसे चालकों के खिलाफ अब केवल जुर्माना नहीं लगाया जा रहा, बल्कि उनका पुराना रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। यदि पहले भी वे ऐसे किसी मामले में लिप्त पाए गए हैं तो उनके खिलाफ दोबारा कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस विभाग द्वारा बार-बार नियम तोड़ने वाले चालकों के वाहनों को जब्त करने के साथ-साथ उनके ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने के लिए संबंधित परिवहन विभाग को भी रिपोर्ट भेजी जा रही है। कांगड़ा जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों में रात के समय विशेष नाके लगाए जा रहे हैं, जहां चालकों की ब्रीथ एनालाइजर मशीनों से जांच की जा रही है। नशे में पाए जाने पर तत्काल गिरफ्तारी की जा रही है।

शालिनी अग्निहोत्री, पुलिस अधीक्षक कांगड़ा के बोल

सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस की ओर से समय-समय पर अभियान चलाए जा रहे हैं। ड्रिंक एंड ड्राइव के मामलों में अब चालान के साथ गिरफ्तारी भी की जा रही है। पिछले दो माह में 75 चालकों को पकड़ा गया है। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और नियम तोड़ने वालों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...