नशे ने खोखली कर दी युवा पीढ़ी, दो नौजवान चिट्टे संग गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में नशे का कारोबार लगातार फल फूल रहा है,। स्थानीय युवा नशे का सेवन करने के साथ-साथ इसका व्यापार भी कर रहे हैं। जिला पुलिस लगातार ऐसे लोगों पर कार्रवाई कर उन्हें सलाखों के पीछे भी भेज रही है। इसी कड़ी में थाना सुजानपुर के अंतर्गत सोमवार मध्य रात्रि दो युवाओं से चिट्टा बरामद किया गया है।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नशीला पदार्थ कब्जे में लेकर इस कार्य में सलिप्त दोनों युवाओं को गिरफ्तार कर लिया है। मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई जारी है।

थाना प्रभारी सतपाल शर्मा ने जिला पुलिस अधीक्षक आकृति शर्मा के हवाले से जानकारी देते हुए बताया सुजानपुर पुलिस ने सोमवार मध्य रात्रि को सुजानपुर हमीरपुर मुख्य मार्ग नजदीक दोसड़का के पास नाकाबंदी की हुई थी, इसी दौरान नदौन की तरफ से एक बोलेरो गाड़ी आई जिसमें दो युवक सवार थे पुलिस का नाका देख गाड़ी को पीछे ही उन्होंने रोक दिया और हड़बड़ाहट में गाड़ी को मोड़ कर भागने की कोशिश करने लगे।

इसी दौरान नाके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने गाड़ी चालक एवं अन्य युवक को पकड़ लिया, गाड़ी की छानबीन के दौरान गाड़ी के डैशबोर्ड से 2.26 ग्राम नशीला पदार्थ चिट्ठा बरामद किया है।

थाना प्रभारी सतपाल शर्मा ने बताया दोनों युवाओ को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है दोनों युवक सुजानपुर के साथ लगती पंचायत जोल पलाही,बगेड़ा के रहने बाले है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फ्लैश बैक: हिमाचल में कभी हाथ उठाकर और रस्सी खींचकर चुने जाते थे पंचायत के मुखिया, विधायक का रहता था दखल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की पंचायतीराज व्यवस्था का इतिहास बेहद...

हिमाचल: पुलिस कांस्टेबल कुलदीप सिंह का हृदय गति रुकने से निधन, अंतिम संस्कार में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस में कार्यरत कांस्टेबल कुलदीप सिंह का...

कांगड़ा में बिजली ठीक करने खंबे पर चढ़ा लाइनमैन, करंट लगने से मौत

हिमखबर डेस्क विद्युत उपमंडल विंद्रावन में बतौर लाइनमैन कार्यरत मोहन...