नशे के विरुद्ध विद्यार्थी परिषद की अनोखी पहल: खेलो भारत के माध्यम से करवाया फुटबॉल टूर्नामेंट

--Advertisement--

नशे के विरुद्ध विद्यार्थी परिषद की अनोखी पहल: खेलो भारत के माध्यम से करवाया फुटबॉल टूर्नामेंट।

शिमला – नितिश पठानियां 

आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शिमला महानगर द्वारा हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी ग्राउंड में खेलो भारत के माध्यम से फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज करवाया गया।

खेलो भारत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की गतिविधि जो युवाओं के अंदर खेलों के माध्यम से खेल के क्षेत्र में आगे लाने का काम करती है।

प्रदेश में बढ़ते नशे को रोकने के लिए प्रदेश के युवाओं को खेल क्षेत्र में अबसर प्रदान करता है और जीवन में नशे को त्यागते हुए खेलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करता है।

खेलो भारत के माध्यम से फुटबॉल टूर्नामेंट में लगभग 10 टीमों ने भाग लिया जिसमें लीग मैच करबाए गए। पहले दिन लीग मैचेस खेले गए और अगले दिन नॉकआउट मैच रहेंगे।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विद्यार्थी शैक्षणिक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष कुलभूषण चंदेल उपस्थित रहे एवं वशिष्ठ अतिथि खेलो भारत राष्ट्रीय सह संयोजक शिवानी चौहान भी इसमें उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि कुलभूषण चंदेल ने बताया की किस प्रकार विद्यार्थी परिषद लंबे समय से अलग-अलग अभियान चलता रहा है और प्रदेश के अंदर सबसे पहले नशे के विरुद्ध मुहिम चलाने वाला संगठन विद्यार्थी परिषद है।

आज समाज के हर क्षेत्र में विद्यार्थी परिषद एक अलग पहचान से कम कर रहा है और हम देखते हैं कि ऐसे छोटे-छोटे टूर्नामेंट करवा कर युवाओं को खेल के क्षेत्र में अवसर प्रदान करवा रहा है।

उन्होंने बताया कि आज विद्यार्थी परिषद का विराट स्वरूप बन चुका है और हर विद्यार्थी आज विद्यार्थी परिषद के साथ जुड़ने के लिए आतुर है।

विशिष्ट अतिथि शिवानी खेलो भारत के राष्ट्रीय सह संयोजक उन्होंने बताया कि किस प्रकार आज पूरे देश में राष्ट्रीय आवाहन पर अलग-अलग स्थान पर खेलो भारत के माध्यम से कई प्रतियोगिताएं करवा रहा है जो कि पूरे देश भर में एक अनोखी पहल है और नशे को रोकने के लिए एक प्रयास खेलो भारत के माध्यम से विद्यार्थी परिषद कर रही है।

शिमला महानगर इकाई खेलो भारत के माध्यम से और भी कई कार्यक्रम हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय मैदान में टूर्नामेंट करवाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...