नशे के लिए पैसे न देने पर युवक ने काटी बाजू की नसें

--Advertisement--

Image

सिरमौर, व्यूरो

विकास खंड पांवटा साहिब के सिविल अस्पताल में फिर एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। इस बार एक युवक ने अपनी बाजू की कई नसों को काटकर खुद को जख्मी कर लिया। अस्पताल से सूत्रों के अनुसार पांवटा साहिब में एक युवक द्वारा अपनी बाजू की कई नसों को तेजधार चीज से काटकर खुद को जख्मी कर लिया। युवक को घायल अवस्था में परिवार के लोग सिविल अस्पताल पहुंचे।

डाक्टर ने तुरंत प्राथमिक उपचार दिया, जिसके बाद उसकी हालत ठीक बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि युवक नशे का आदी है। परिवार से पैसे मांगने की जिद कर रहा था। जब परिवार के लोगों ने पैसे नहीं दिए तो उसने यह हरकत कर डाली। उधर, इस बारे पूछे जाने पर वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डा. सुधी गुप्ता ने बताया कि एक युवक ने खुद को जख्मी कर लिया, जिसे प्राथमिक उपचार देने के पश्चात घर भेज दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री ने सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंगः ए जर्नी ऑफ लव’ का किया विमोचन

मुख्यमंत्री ने सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी...

धर्मशाला HPU क्षेत्रीय केंद्र में 306 मेधावी विद्यार्थी सम्मानित, कुलपति बोले- AI के दौर में शोध और नवाचार पर दें जोर

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला में वार्षिक...