नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बस में चरस के साथ दबाेचा चम्बा का तस्कर

--Advertisement--

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बस में चरस के साथ दबाेचा चम्बा का तस्कर

मंडी – अजय सूर्या

सुंदरनगर की बीएसएल थाना कालोनी पुलिस के दल ने बस में सवार एक युवक को 845 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।

जानकारी के अनुसार बीएसएल थाना पुलिस के दल ने बुधवार दोपहर के समय शुकदेव वाटिका के निकट नाकाबंदी की हुई थी। इस दाैरान मणिकर्ण से जालंधर जा रही पंजाब रोडवेज की बस को जांच के लिए रोका गया।

बस में सवार यात्रियों की तलाशी के दौरान सीट नंबर-34 पर बैठे युवक के बैग से 2 पैकेट मिले, जिन्हें जांचने पर (एक पैकेट में 251 ग्राम और दूसरे पैकेट में 594 ग्राम) चरस बरामद हुई।

पुलिस ने माैके पर युवक काे हिरासत में ले लिया तथा पूछताछ शुरू की। इस दाैरान आरोपी ने अपनी पहचान ऋषी कुमार पुत्र भिलो राम निवासी गांव डंडोली, डाकघर भांदल, तहसील सलूणी व जिला चम्बा के रूप में दी।

एसपी साक्षी वर्मा के बोल

एसपी साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने आराेपी युवक काे गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उक्त युवक चरस कहां से लाया था और आगे इसे किसे सप्लाई करने की याेजना थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में अटूट रिश्ते का दर्दनाक अंत : भाई की अर्थी देख बहन के भी थमे प्राण, दोहरा मातम

हिमखबर डेस्क  देवभूमि के हमीरपुर जिले का भोरंज उपमंडल इन...

फौजियों पर विवादित टिप्पणी कर घिरी हिमाचल की इन्फ्लुएंसर, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही ट्रोल

हिमखबर डेस्क  इन्फ्लुएंसर इशिता पुंडीर इन दिनों विवादित बयान को...

परिजनों को थी उम्मीद…पर मिली गम की खबर, 14 दिन से लापता युवक का झाड़ियों में मिला शव

चम्बा - भूषण गुरूंग  पर्यटन नगरी डल्हौजी के सुभाष चौक-बस...