नशा मुक्ति केंद्र के कर्मी को दराट दिखाकर लूटे 80 हजार, एक आरोपी गिरफ्तार

--Advertisement--

पुलिस के अनुसार प्रभपाल सिंह पुत्र सरदार रविंद्र सिंह निवासी पटियाला ने पुलिस को शिकायत दी थी कि सेक्टर छह में वह एक नशा केंद्र चला रहे है। 

सोलन – रजनीश ठाकुर 

परवाणू सेक्टर छह स्थित नशामुक्ति केंद्र में शातिरों ने कर्मचारी को दराट दिखाकर 80 हजार रुपये की राशि की लूट की है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि लूट करने वाले आरोपी इसी नशा मुक्ति केंद्र के पूर्व कर्मी हैं, जिन्हें केंद्र से निकाल दिया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार प्रभपाल सिंह पुत्र सरदार रविंद्र सिंह निवासी पटियाला ने पुलिस को शिकायत दी थी कि सेक्टर छह में वह एक नशा केंद्र चला रहे है।

पांच जून की देर रात केंद्र से एक कर्मी का फोन आया कि नशा मुक्ति केंद्र से बाहर निकाले गए दो कर्मी साहिल और जतिन अपने कुछ साथियों के साथ दीवार फांदकर अंदर घुसे और उन्होंने उपचाराधीन रोगियों को भी भगा दिया। वहीं नशा मुक्ति केंद्र के कर्मी को दराट दिखाकर अलमारी में रखी रकम लेकर फरार हो गए हैं।

डीएसपी प्रवण चौहान के बोल

मामले की पुष्टि डीएसपी प्रवण चौहान ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे की तलाश की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...