नशा निवारण केंद्रों में दाखिल लोगों की हो नियमित स्वास्थ्य जांच : एडीसी

--Advertisement--

नशा निवारण केंद्रों में दाखिल लोगों की हो नियमित स्वास्थ्य जांच : एडीसी

हिमखबर डेस्क

एडीसी अभिषेक कुमार गर्ग ने जिला में संचालित किए जा रहे नशा निवारण केंद्रों के संचालकों को निर्देश दिए हैं वे इन केंद्रों में दाखिल सभी लोगों की नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच करवाएं। गोल्डन एज ड्रग काउंसलिंग और पुनर्वास एवं एकीकृत योग साधना कक्ष के निरीक्षण के दौरान एडीसी ने ये निर्देश दिए।

एडीसी की अध्यक्षता में नशा मुक्ति निवारण समिति के सदस्यों ने इस केंद्र में मरीजों को उपलब्ध करवाई जा रही विभिन्न सुविधाओं का जायजा लिया और संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। एडीसी ने कहा कि नशा निवारण केंद्रों में दाखिल रोगियों की हर महीने स्वास्थ्य जांच होनी चाहिए।

अगर कोई भी नशे का नया मरीज दाखिल होता है या डिस्चार्ज किया जाता है तो उसकी जानकारी संबंधित विभाग को दी जाए। साथ ही संबंधित कर्मचारियों को यह निर्देश दिया गया कि इन मरीजों की समय-समय पर नशे को छोड़ने के लिए परामर्श की जाए, ताकि वे शीघ्र-अतिशीघ्र नशे को त्यागकर समाज में अच्छा जीवन बिता सकें।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण चौधरी, स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी, डीएसपी नितिन चौहान और समिति के अन्य सदस्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में अटूट रिश्ते का दर्दनाक अंत : भाई की अर्थी देख बहन के भी थमे प्राण, दोहरा मातम

हिमखबर डेस्क  देवभूमि के हमीरपुर जिले का भोरंज उपमंडल इन...

फौजियों पर विवादित टिप्पणी कर घिरी हिमाचल की इन्फ्लुएंसर, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही ट्रोल

हिमखबर डेस्क  इन्फ्लुएंसर इशिता पुंडीर इन दिनों विवादित बयान को...

परिजनों को थी उम्मीद…पर मिली गम की खबर, 14 दिन से लापता युवक का झाड़ियों में मिला शव

चम्बा - भूषण गुरूंग  पर्यटन नगरी डल्हौजी के सुभाष चौक-बस...