नशा खिलाकर महिला से रेप करने वाला जीप चालक गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

मंडी, नरेश कुमार

रिवालसर क्षेत्र के अंतर्गत एक पंचायत की 24 वर्षीय विवाहित महिला के साथ दुष्कर्म के आरोप में रिवालसर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी जीप चालक को सुंदरनगर में गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार पीडि़त महिला ने पुलिस को दिए अपने ब्यान में जीप चालक पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए कहा है कि पिछले शुक्रवार को जब वह अपने किसी काम को लेकर अपने घर से लेदा बाजार जा रही थी तो जीप चालक ने उसे लिफ्ट दी थी और बीच रास्ते लगते जंगल में उसने मुझे जूस पिलाया, जिसमें पहले से कोई नशीला पदार्थ मिलाया हुआ था।

उसके बाद वह मुझे नशे की हालत में जीप में घुमाता हुआ सुंदरनगर ले गया और पूरी रात उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले की पुष्टि डीएसपी अनिल पटियाल ने की है। उन्होंने बताया कि पीडि़त महिला का मेडिकल करवा दिया गया है और पुलिस ने आरोपी को धारा 376 के तहत गिरफ्तार कर लिया है और मामले की तहकीकात जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...