नवोदय विद्यालय में दाखिले को 27 अगस्त तक करें आवेदन

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

नवोदय विद्यालय समिति ने छठी क्लास एडमिशन-2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ाकर 27 अगस्त, 2025 कर दी है।

यह जानकारी देते हुए प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला राजेश कुमार ने कहा कि जो विद्यार्थी अभी तक आवेदन नहीं कर पाए थे, उन्हें यह अतिरिक्त मौका दिया गया है।

उन्होंने कहा कि जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2026 के द्वारा जिला कांगड़ा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय, पपरोला जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में प्रवेश पाने का एक सुनहरा अवसर प्रदान करती है।

पंजीकरण तिथि में यह विस्तार उन छात्रों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा जो वर्तमान में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कक्षा पंाच में अध्ययनरत हैं एवं इस परीक्षा में भाग लेने के इच्छुक हैं।

यह विस्तार यह सुनिश्चित करेगा कि कोई भी पात्र विद्यार्थी किसी भी कारणवश इस अवसर से वंचित न रह जाये।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...