नवरंग में शरण कॉलेज की छात्राओं ने दी अपनी भागीदारी

--Advertisement--

काँगड़ा – राजीव जस्वाल

शरण कॉलेज ऑफ एजुकेशन फ़ॉर वूमेन घुरकड़ी कांगड़ा की छात्राओं ने द्रोणाचार्य पीजी महाविद्यालय रैत में आयोजित नवरंग कार्यक्रम में बढ़चढ़कर भाग लिया। छात्राओं ने सभी प्रतियोगिताओं में अपनी भागीदारी दी।

मॉडल मेकिंग प्रतियोगिता में बीएड द्वितीय वर्ष की छात्राओं सोनिया और योगिशा ने तृतीय स्थान, ग्रुप डांस में भी तृतीय स्थान व युगल नृत्य आंचल और दीक्षा ने सांत्वना पुरस्कार हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इस अवसर पर इन विजेता छात्राओं को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र भेंट किए।

प्राचार्या डॉ सुमन शर्मा के बोल

शरण कॉलेज की प्राचार्या डॉ सुमन शर्मा ने कॉलेज पहुंचने पर सभी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाली छात्राओं को बधाई दी तथा कहा कि जीतना हमारा मकसद नहीं, विभिन्न प्रतियोगताओं में छात्राएं आगे आकर अपनी प्रतिभा को निखारें यही हमारा प्रयास है। छात्राओं की हिचक को समाप्त कर उन्हें आगे लाने की कोशिश करना ही शरण कॉलेज का मुख्य लक्ष्य है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...