नम्होल में निजी बस खाई में गिरी, चालक-परिचालक सहित चार लोग घायल

--Advertisement--

बिलासपुर – सुभाष चंदेल 

बिलासपुर जिले के नम्होल में बड़ा सड़क हादसा पेश आया है। यहां बुधवार देर रात को एक निजी बस सड़क से फिसलकर करीब 10 फुट गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे में चालक-परिचालक समेत चार लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए एम्स बिलासपुर लाया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार रात को 112 हेल्पलाइन के माध्यम से पुलिस थाना को सूचना मिली कि नम्होल के पास न्यू प्रेम निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

हादसे के समय बस में चालक, परिचालक और तीन सवारियां मौजूद थीं। मौके पर दो सवारियां मिलीं, जबकि एक सवारी वहां से जा चुकी थी।

दुर्घटना में चालक, परिचालक और दो सवारियों को चोटें आईं, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए एम्स बिलासपुर पहुंचाया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों पर भर्ती, 24 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों के लिए 24...

सुख आश्रय योजना के 41 लाभार्थियों को 3-3 लाख की मदद, अब अपने घर का सपना होगा पूरा

हिमाचल की सुख आश्रय योजना के तहत 41 लाभार्थियों...