नदी में छोड़ा जा रहा बड़ागांव सीवरेज प्लांट का गंदा पानी, पशु बीमार…फसलें खराब

--Advertisement--

Image

शिमला, 04 मार्च – 

राजधानी के साथ लगते बड़ागांव सीवरेज प्लांट का गंदा पानी साथ लगते खड्डों में खुला छोड़ा जा रहा है। जिससे खड्ड का पानी पुरी तरह से दूषित हो रहा है।

इस खड्ड में पशु पानी पीते है और फसलों को भी इसी खड्ड से पानी दिया जा रहा है लेकिन पानी के दूषित होने से फसलें खराब हो रही है।

वहीं पशु भी बीमार हो रहे है। गाय के पेट में ही बच्चे मर रहे है। इसके साथ ही आस पास प्राकृतिक जल स्त्रोत भी दूषित हो रहे है। जिससे फिर से बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है।

हालांकि पिछले कई वर्षों से लोग जिला प्रशासन जल निगम से लेकर सरकार तक इसको लेकर शिकायत करते आ रहे है। लेकिन किसी के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है। स्थानीय लोगो ने मंत्री अनिरुद्ध सिंह से इस गंदगी से राहत दिलाने की मांग की है।

पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह के बोल

वहीं, विधायक और पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कंपनी को चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द से जल्द यहां पर व्यवस्था सुधारी जाए और गंदा पानी खड्डों में न जाने दे।

उन्होंने कहा कि सीवरेज प्लांट का गंदा पानी जाने से खड्डों का पानी दूषित हो रहा है जिससे वहां पर बीमारियों के फैलने का खतरा पैदा हो गया है।

इसको लेकर पहले भी जल प्रबंधन निगम सहित कंपनी को भी आगाह कर दिया है और यदि व्यवस्था ठीक नहीं की जाती तो कंपनी प्रबंधन सहित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...