नगर पंचायत शाहपुर के लोगों ने हाउस टैक्स न लगाने के लिए सौंपा ज्ञापन

--Advertisement--

शाहपूर – कोहली

नगर पंचायत शाहपुर के वार्ड एक ,दो व चार के लोगों ने हाउस टैक्स नही लगाने को के कर एक ज्ञापन वार्ड नंबर 2 पार्षद एव पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष ऊष्मा चौहान के माध्यम से नगर पंचायत सचिव व उपमंडल अधिकारी शाहपुर को प्रेषित किया ।

स्थानीय निवासियों अनुसार नगर पंचायत शाहपुर में बिना मूल भूत सुविधाएं प्रदान किए हाउस टैक्स न लगाया जाए। उनका कहना है कि नगर पंचायत शाहपुर जो हाउस टैक्स बिना मूलभूत सुविधाएं प्रदान किए लोगो से वसूल कर रही है। वह नाजायज है क्योंकि अभी तक लोगो को नगर पंचायत की तरफ से मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा गया है। लोगो को न तो अभी तक उचित रास्तो का प्रबन्ध हो सका है और न ही पानी की निकासी के लिए कोई व्यवस्था की गई है।

वहीं पंचायत में स्ट्रीट लाइट और सीवरेज की व्यवस्था भी नही हो सकी है फिर लोग किस लिए इतना भारी भरकम टेक्स दें। उन्होंने कहा कि हाउस टैक्स का कोई भी निर्धारित प्रारूप नहीं है और लोंगो से अपनी इच्छा अनुसार कर वसूला जा रह जो कि सरासर गलत है।

नगरवासियो को बताया जाए कि कर किस नियमावली के अन्तर्गगत वसूला जा रह है अन्यथा हम नगर निवासी आपके विरुद्ध आन्दोलन करने को मजबूर हो जाएगें । उन्होंने कहा नगर पंचायत को अभी दो वर्ष ही हुए है और टैक्स वसूलना शुरू कर दिया गया जबकि जब नगर पंचायत का गठन किया गया था उसी समय लोगो को बताया गया था
कि उनसे तीन वर्ष तक कोई कर न लिया जाएगा।

उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से प्रार्थना की है कि जब तक नगर पंचायत शाहपुर में लोगों को सभी मूलभूत सुविधाए प्रदान न कर दी जाती तब तक उन पर किसी प्रकार का कर न लगाया जाए अन्यथा आन्दोलन को मजूबर हो जाएगें ।

ये रहे उपस्थित

इस दौरान सुनीता, सोनी, सलोचना, वीना, माया आदि सहित अन्य स्थानीय लोग मौजूद थे ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रार्थना सभा में छात्रा और छात्र को थप्पड़ मारने का आरोप, सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य पर केस दर्ज

हिमखबर डेस्क शिमला जिले के एक सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय...

कसौली में सात फेरों का खौफनाक अंत, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर मार डाला पति, शव झाडिय़ों में फेंका

हिमखबर डेस्क सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र में रिश्तों...

हिमाचल में एक और छात्र ने की आत्महत्या, मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा से टूट गया नौवीं का स्टूडेंट

हिमखबर डेस्क खुंडिया थाना क्षेत्र के गांव ठम्बा के 14 वर्षीय...