नगर निगम चुनावों में कांग्रेस ने किया बेहतरीन प्रदर्शन : राजीव शुक्ला

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर
नगर निगम चुनावों में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला ने समस्त कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि नगर निगम चुनावों में जनता ने यह साफ कर दिया है कि उसका विश्वास और आशीर्वाद सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस पार्टी के साथ है।  सोलन और पालमपुर में शानदार प्रदर्शन किया व मंडी एवं धर्मशाला में कहां कमी रही इसकी समीक्षा भी की जाएगी।
राजीव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के प्रति जनता का भारी स्नेह  देखने को मिल रहा है जो कि संकेत है कि 2022 में भाजपा की करारी हार होगी और कांग्रेस जनता जनार्दन के आशीर्वाद से सत्ता में आएगी।  भाजपा ने बड़े-बड़े वादे किए, चुनावी घोषणा पत्र जारी किए लेकिन सब जुमले ही रहे क्योंकि धरातल पर कुछ भी दिखाई नहीं दिया जो कि घोषणापत्र में चिन्हित किया गया था।
यही कारण है कि भाजपा सरकार पर जनता का भरोसा उठ चुका है क्योंकि जनता जागरूक हो चुकी है और उन्हें जुमले और धरातल के बीच का फर्क मालूम हो गया है। आने वाले फतेहपुर व मंडी विधानसभा उपचुनाव में जमीनी स्तर पर कार्य होगा।  अब उन्हीं मुद्दों की बात होगी जो वास्तविकता और जमीनी स्तर से जुड़े हैं और भाजपा के झूठे प्रचार का भी हम मुंहतोड़ जवाब देंगे।
राजीव शुक्ला ने बताया कि आज की तारीख में भाजपा की तानाशाही नीतियों और झूठे वादों और डबल इंजन के जुमलों से जवान, किसान, आम जनता ,युवा, महिलाएं व हर वर्ग पूर्णत: परेशान है व बेवजह की महंगाई बढ़ने से आज सारा समाज त्रस्त है।
राजीव शुक्ला ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि आप सब अपनी कमर कस लें और मजबूती से संगठन के सिद्धांतों को जनता तक पहुंचाने का कार्य करें । कांग्रेस इस देश की सबसे पुरानी पार्टी है जिसने सदैव जनता का भला चाहा है और उम्मीद है आने वाले समय में भी इसी तरह से कांग्रेस जनता के मुद्दों का ध्यान रखेगी और जनता का प्यार और स्नेह कांग्रेस के साथ बना रहेगा।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...