नगर निगम के खिलाफ सड़कों पर उतरे रेहड़ी-फड़ी धारक, निगम कार्यालय के बाहर दिया धरना

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

नगर निगम मंडी के प्रवेश द्वार के पास दशकों से रेहड़ी-फड़ी लगाने वालों को निगम ने यहां से हटाने का फरमान जारी कर दिया है। निगम के इस फरमान के विरोध में रेहड़ी-फड़ी धारकों ने मोर्चा खोल दिया है।

पिछले कल निगम के सह आयुक्त का घेराव करने के बाद आज रेहड़ी-फड़ी धारकों ने निगम के कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की।

रेहड़ी-फड़ी यूनियन के सचिव प्रवीण कुमार ने बताया कि लंबे समय से निगम से इस स्थान को टाउन वेंडिंग एक्ट के तहत शामिल करने की मांग की जा रही है, लेकिन निगम ऐसा न करके इन्हें यहां से हटाने पर तुली हुई है।

यह लोग दशकों से यहां पर बैठकर रोजगार चला रहे हैं और अब इन्हें हटाने का फरमान जारी करना किसी भी लिहाज से उचित नहीं है। यदि निगम जल्द ही इनके हक में कोई फैसला नहीं लेती है तो फिर आने वाले समय में उग्र आंदोलन किया जाएगा।

मेयर वीरेंद्र भट्ट के बोल

वहीं, नगर निगम मंडी के मेयर वीरेंद्र भट्ट ने स्पष्ट किया कि निगम के सभी नुमाईंदे रेहड़ी-फड़ी धारकों के साथ हैं। इनके साथ किसी भी तरह का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इसके समाधान के लिए एक सब कमेटी भी बनाई गई थी, लेकिन वो भी कोई निष्कर्ष नहीं निकाल पाई। जल्द ही टीवीसी की बैठक बुलाकर समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।

नेत्री चंपा ठाकुर के बोल

वहीं, मंडी सदर से कांग्रेस नेत्री चंपा ठाकुर ने भी रेहड़ी-फड़ी धारकों की मांगों का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि वे भी इस सब्जी मंडी को बचपन से देखती आ रही हैं और खुद भी यहीं से ही सब्जी की खरीददारी करती हैं। ऐसे में अब इसे यहां से हटा देना किसी भी लिहाज से उचित नहीं है। इन्होंने रेहड़ी-फड़ी धारकों की इस मांग को जिला प्रशासन और सरकार के समक्ष रखने का भरोसा दिलाया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

DC ऑफिस के बाहर मची अफरा-तफरी! बेकाबू ट्राले ने 5 गाड़ियों को मारी टक्कर

हिमाचल में DC ऑफिस के बाहर बेकाबू ट्राले ने...

कांगड़ा: ढलियारा के तीखे मोड़ पर बेकाबू हुआ लकड़ी से लदा ट्रक, चालक की गई जान

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के ढलियारा में तीखे...

धनतेरस पर हिमाचल में दर्दनाक हादसा, बोलेरो खाई में गिरी; 1 की मौत, 10 घायल

हिमाचल प्रदेश में धनतेरस के दिन दर्दनाक सड़क हादसा...