नगरोटा सूरियां के 15 स्कूलों में भरे जाएंगे पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्कर्स के पद

--Advertisement--

Image

नगरोटा सूरियां – माध्वी पंडित

प्राथमिक तथा राजकीय माध्यमिक पाठशालाओं में रिक्त पदों को भरने के लिए पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्कर की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला कांगड़ा के शिक्षा खंड नगरोटा सूरियां उपमंडल देहरा के अधीनस्थ आने वाली उक्त 11 प्राथमिक व 4 माध्यमिक पाठशालाओं में यह पद भरे जाएंगे।

इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र संपूर्ण दस्तावेजों सहित खंड प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय नगरोटा सूरियां में 11 अप्रैल से 25 अप्रैल सांय 5 बजे तक सादे कागज पर दो फोटो के साथ आवेदन कर सकते हैं।

आवेदकों को घर से स्कूल की दूरी का प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, विध्वा, एकल नारी, अनाथ, दिव्यांग प्रमाण पत्र के अलावा यदि आवेदनकर्ता की ओर से स्कूल के लिए भूमिदान की गई हो तो उसका प्रमाणपत्र। साथ ही एससी, एसटी, ओबीसी तथा बीपीएल प्रमाण पत्र व बेरोजगार प्रमाण पत्र दस्तावेजों के साथ संलग्न करना होगा।

खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी देहरा ने बताया कि राजकीय प्राथमिक पाठशालाओं और माध्यमिक पाठशालाओं में मल्टी टास्क वर्कर का एक-एक पद सृजित हैं।

इन प्राथमिक स्कूलों में भरे जाएंगे पद

बिलासपुर, टिल्लाधार, रानियाल, सपड़ू, मसरूर, पीर बिंदली, कदरेटी, गठुतर, जल्लरियां, थल्ला एवं दरग्याह। इन माध्यमिक स्कूलों में भरे जाएंगे रिक्त पद कदरेटी, लुदरेट, धन्गड़टिल्ला एवं गठूतर

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...