नगरोटा बगवां में 12 फरवरी को होगा एकीकृत चिकित्सा शिविर का आयोजन

--Advertisement--

Image

धर्मशाला- राजीव जसबाल 

जिला रेडक्रॉस सोसायटी कांगड़ा स्थित धर्मशाला द्वारा 12 फरवरी, 2022 को राजकीय (छात्र) वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नगरोटा बगवां में प्रातः 10 बजे से बाद दोपहर 3.00 बजे तक एकीकृत चिकित्सा कैम्प का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी आज अतिरिक्त उपायुक्त राहुल कुमार ने कैम्प की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।

एडीसी ने कहा कि जिला रेडक्रॉस सोयायटी रक्तदान शिविरों, स्वास्थ्य शिविरों व जागरूकता शिविरों का समय-समय पर आयोजन कर गरीब लोगों को निःशुल्क दवाईयां, चिकित्सा सुविधा और विशेष व्यक्तियों को निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रदान कर रही है। इसके अलावा प्राकृतिक आपदाओं की स्थिति में पीड़ितों को आवश्यक राहत सामग्री व दवाईयां उपलब्ध करवाने में भी सोसायटी हमेशा आगे रही है।

उन्होंने कहा कि इस एकीकृत चिकित्सा शिविर मेें रक्तदान शिविर तथा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विशेषज्ञों द्वारा लोगों को विभिन्न बीमारियों के बारे में जागरूक तथा पंचकर्मा पद्धति के बारे में भी अवगत करवाया जाएगा। इस दौरान वृद्ध व्यक्तियों को

आधुनिक तकनीक की वस्तुओं का प्रयोग करने बारे जानकारी दी जाएगी। शिविर में महिलाओं के लिए संतुलित पोषण आहार के बारे में भी जानकारी प्रदान की जाएगी।

एडीसी ने बताया कि शिविर के दौरान जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा पात्र दिव्यांग व्यक्तियों को सहायक उपकरण व्हील चेयर, बैसाखियां, कानों के लिए सुनने की मशीनें इत्यादि प्रदान की जाएंगी। उन्होंने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

इस अवसर पर एसडीएम नगरोटा बगवां शशिपाल नेगी, सीएमओ कार्यालय के कार्यक्रम अधिकारी डॉ.गुरमीत कटोच, आयुष विभाग से डॉ.बृज नंदन, जिला कार्यक्रम अधिकारी रणजीत सिंह, निदेशक एजुकेयर इंडिया हरजीत सिंह, जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव ओपी शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया था घर

हिमखबर डेस्क नशीले पदार्थों के अवैध नेटवर्क के खिलाफ जीरो...

चालक की लापरवाही से बस से गिरी महिला, सिर में आई गंभीर चोट…PGI तक चला इलाज; अब दर्ज हुआ केस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने...

श्री श्री रविशंकर से मिले सुक्खू, प्राकृतिक खेती और बेसहारा गौवंश के संरक्षण पर हुई चर्चा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बेंगलुरु में...