नगरोटा के सिविल अस्पताल को ट्रूनेट मशीन का तोहफा, मुख्यमंत्री मोबाइल क्लिनिक सेवा का हुआ शुभारंभ

--Advertisement--

सुक्खू सरकार स्वास्थ्य देखभाल के बुनियादी ढ़ांचे को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध – आर.एस.बाली

कांगड़ा, 17 अप्रैल – राजीव जसबाल 

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली ने कहा कि सुक्खू सरकार राज्य में स्वास्थ्य देखभाल के बुनियादी ढ़ांचे को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

वे सोमवार को नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र की जनता को स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ी सौगात देते हुए जनता से मुखातिब थे।

उन्होंने नगरोटा के सिविल अस्पताल में ट्रूनेट मशीन का तोहफा दिया। साथ ही मुख्यमंत्री मोबाईल क्लिनिक सेवा का शुभारंभ किया। इससे लोगों को घरद्वार पर हेल्थ चेकअप से लेकर निशुल्क टेस्ट सुविधा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि वे नगरोटा बगवों के लोगों को घरद्वार पर बेहतर स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने को प्रतिबद्ध हैं। इसी मकसद से मुख्यमंत्री मोबाइल क्लिनिक सेवा आरंभ की गई है। इसके माध्यम से हर गांव व घर में जाकर लोगों का स्वास्थ्य चेकअप सुनिश्चित होगा।

उन्होंने स्वास्थ्य क्षेत्र की मजबूती को निर्णायक कदम उठाने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल का आभार जताया।

आर.एस. बाली ने कहा कि नगरोटा बगवां में व्यापक रूटचार्ट बनाकर हफ्ते में 5 दिन इस एंबुलेंस सेवा का संचालन किया जाएगा। एंबुलेस सेवा योजनाबद्ध तरीके से हर गांव में पहुंचेगी।

इस दौरान आर.एस. बाली ने अस्पताल का निरीक्षण भी किया तथा वार्डों का दौरा कर मरीजों का कुशलक्षेम जाना। इस दौरान अस्पताल प्रबंधन एवं स्टाफ, कांग्रेस कार्यकर्ता व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...