नंदपुर में ट्राले से टकराया बाइक सवार, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

ऊना जिले के नंदपुर में पिकअप ट्राले के साथ टकराने से 45 वर्षीय बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई है। इस हादसे में मौत का शिकार हुए बाइक सवार की पहचान रमन कुमार पुत्र पुरुषोत्तम दास निवासी ठठल के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर अंब पुलिस ने केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

हादसे के प्रत्यक्षदर्शी अजय शर्मा निवासी कटौहड़ खुर्द ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह सोमवार देर शाम करीब 7.15 बजे बडूही में निजी काम निपटाकर वापस अपने घर आ रहा था। इसी बीच उसके आगे चल रहा बाइक चालक रमन कुमार सड़क किनारे खड़े एक पिकअप ट्राले से टकराकर बुरी तरह से घायल हो गया।

हादसे के बाद उसने घायल बाइक चालक को अन्य राहगीरों और उक्त ट्राला चालक की मदद से उपचार के लिए सिविल अस्पताल अंब पहुंचाया, लेकिन यहां पर चिकित्सक ने जांच करने पर उसे मृत घोषित कर दिया।

क्या कहते हैं अधिकारी

उधर, थाना प्रभारी अंब आशीष पठानिया ने कहा कि सूचना मिलने पर पुलिस केस दर्ज कर लिया है और हादसे में मृतक का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव उसके स्वजन के हवाले करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...