धोखाधड़ी के आरोप में पूर्व SDM समेत तीन पर केस दर्ज

--Advertisement--

ऊना – अमित शर्मा

जिला पुलिस ने अदालत के निर्देश पर महिला आईएएस अधिकारी की पूर्व एसडीएम निधि पटेल समेत तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

रक्कड़ कॉलोनी के वार्ड-2 के रहने वाले दविंद्र सिंह ने बाइक को बेचने में धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी शिकायत में दविंद्र सिंह ने बताया कि उसने अपनी बाइक जनवरी 2021 को कांगड़ा जिला की पालमपुर तहसील के ठाकुरद्वारा के तहत आने वाले खलेट गांव निवासी राजीव सिंह को 1 लाख 70 हजार रुपए में बेची थी।

मौके पर राजीव सिंह ने दविंद्र सिंह को करीब एक लाख रुपए का भुगतान तो कर दिया, लेकिन शेष बचे पैसे उसने दविंद्र सिंह को दिए ही नहीं।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि राजीव सिंह के साथ मिलीभगत करते हुए नोटरी पब्लिक हरमनजीत बेदी और रीजनल लाइसेंस अथॉरिटी व तत्कालीन एसडीएम डॉ. निधि पटेल ने जाली दस्तावेज तैयार कर उसकी बाइक पैसों के लेन-देन से पहले ही राजीव सिंह के नाम कर दी। बाइक रजिस्ट्रेशन होने के बाद राजीव पैसों का भुगतान करने में आनाकानी कर रहा है।

डीएसपी हेडक्वार्टर अजय ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने दविंद्र सिंह की शिकायत के आधार पर राजीव सिंह, हरमनजीत बेदी और ऊना पूर्व एसडीएम और वर्तमान में बिलासपुर की एडीएम डॉ. निधि पटेल के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। वहीं मामले की जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डोली के सफर में बेटी की भूख का सहारा थे कलीरे, आज भी समेटे हैं मां-बाप का अथाह प्यार

शाहपुर - नितिश पठानियां भारतीय विवाह केवल दो इनसानों का...

शाहपुर कॉलेज को मिली B.Voc हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म की सौगात, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं

शाहपुर - नितिश पठानियां शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के...