धूम धाम से मनाया गया खंड स्तरीय युवा उत्सव

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

जिला युवा सेवा एवम खेल विभाग बिलासपुर के सौजन्य से रॉयल यूथ क्लब के द्वारा खण्ड स्तरीय युवा उत्सव राजकीय प्राथमिक पाठशाला दगराहन खण्ड श्री नैनादेवी में धूम धाम से मनाया गया गया। जिसमे मुख्यातिथि के तौर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जकातखाना के प्रधानाचार्य अरूण कुमार ने शिरकत की।

मुख्यातिथि को स्थानीय स्कूल के अध्यापक पुष्पराज, एस एम सी प्रधान सुभाष चंद धीमान और क्लब के सदस्यों द्वारा पहाड़ी टोपी, सॉल और स्मृति चिन्ह देकर समानित किया।

इस उत्सव में लोकगीत में प्रथम स्थान श्री नैना देवी जी, द्वितीय स्थान जय भोले शंकर युवक मंडल दौलाधार और तृतीय स्थान नैला टीम को मिला। तथा लोक नृत्य में प्रथम स्थान श्री नैना देवी जी टीम को, द्वितीय स्थान नैला टीम और तृतीय स्थान जय भोले शंकर युवक मंडल को मिला।

इस मौके परमुख्यातिथि ने युवाओं को नशे जैसी कुरीतियों से दूर रहने व खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़ने का आवाहन किया और इस तरह की गतिविधियों के लिए हर तरह के सहयोग का आश्वासन दिया। सभी विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के अंत में रॉयल यूथ क्लब के प्रधान रविंद्र कुमार ने मुख्यातिथि व सभी उपस्थित लोगों का धन्यवाद किया और आश्वासन दिया के भविष्य में युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए इस तरह के आयोजन किए जाते रहेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...