धुम्मू शाह मेला: परंपराओं से जुड़ रही युवा पीढ़ी, पूजा-अर्चना के साथ दंगल का दूसरा दिन शुरू

--Advertisement--

युवा पीढ़ी को परंपराओं से जोड़ रहा धुम्मू शाह मेला: नीनू शर्मा, पूजा-अर्चना के साथ दंगल के दूसरे दिन का शुभारंभ

हिमखबर डेस्क

दाड़ी स्थित ऐतिहासिक धुम्मू शाह मेले के दूसरे दिन भराड़ी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ दंगल   प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर धर्मशाला की महापौर नीनू शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

महापौर नीनू शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि मेलों के पारंपरिक स्वरूप का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है, ताकि युवा पीढ़ी अपनी सांस्कृतिक जड़ों और परंपराओं से जुड़ी रह सके। उन्होंने कहा कि धुम्मू शाह मेला जन-आस्था से जुड़ा एक प्राचीन और महत्वपूर्ण आयोजन है।

उन्होंने कहा कि भारत में कुश्ती का खेल देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिला रहा है और ऐसे मेलों में दंगल का आयोजन इस खेल को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाने और युवाओं को अपनी परंपराओं से जोड़ने में सहायक सिद्ध हो रहा है।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि धर्मशाला के पूर्व महापौर देवेंद्र जग्गी ने कहा कि खेल युवाओं को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और युवाओं को खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने बच्चों में कुश्ती के प्रति बढ़ते उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि यही युवा भविष्य में स्थानीय खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाएंगे।

उन्होंने हिमाचल प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय स्टेडियम के लिए 3 करोड़ रुपये तथा युवाओं के लिए हाॅस्टल निर्माण हेतु विशेष बजट का प्रावधान किया गया है। इसके अतिरिक्त, काॅलेज स्तर पर शूटिंग खेल के लिए भी 2 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

इससे पूर्व मेला अधिकारी एवं एसडीएम मोहित रत्न ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और मेले के आयोजन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मेले के सफल आयोजन में आम जनता की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।

ये रहे उपस्तिथ

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के पुरूष और महिला पहलवानों ने अपने दमदार प्रदर्शन से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में उप महापौर तेजिंदर कौर, आरटीए सदस्य सुरेश पप्पी, पार्षद अनुराग शर्मा, नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर सुरेंद्र कुमार, प्रदीप चैधरी सहित मेला कमेटी के सदस्य और अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...