काँगड़ा: 120 सिक्योरिटी सुपरवाइजर पदों पर भर्ती: 16 से 18 अप्रैल तक होंगे साक्षात्कार”

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि सिस इंडिया लिमिटेड आरटीए हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड एवं सिक्योरिटी सुपरवाइजर केवल पुरुष के कुल 120 पदों हेतु भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जा रही है।

इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास तथा आयु सीमा 19 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित उम्मीदवारों को कंपनी द्वारा 17 हजार 500 से 23 हजार रुपये प्रति माह वेतन एवं अन्य सुविधाएं नियमानुसार प्रदान की जाएंगी।

अक्षय कुमार ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, हिमाचली प्रमाण पत्र, मूल प्रमाण पत्र, बायोडाटा की प्रति तथा अनुभव प्रमाण पत्र यदि हो लेकर

  • 16 अप्रैल को उप रोजगार कार्यालय देहरा में,
  • 17 अप्रैल को उप रोजगार कार्यालय पालमपुर में
  • तथा 18 अप्रैल 2026 को उप रोजगार कार्यालय में नगरोटा बगवां में प्रातः 11 बजे साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।
  • उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में भाग लेने हेतु किसी प्रकार का यात्रा भत्ता या अन्य देय नहीं दिया जाएगा।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के ग्रुप-डी कर्मचारियों को 20 हजार रुपये एरियर, इसी माह होगा भुगतान

हिमाचल प्रदेश के ग्रुप-डी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत।...

कॉमर्स शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, चयनित अभ्यर्थियों में खुशी की लहर

कॉमर्स शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित! परीक्षा में...