धारकंडी के पलोथा, खडीबेहि पंचायत में बनेंगे सामुदायिक भवन: पठानियां

--Advertisement--

सरकार से मिली स्वीकृति, जल्द आरंभ होगा निर्माण कार्य, जनता से किए गए वायदों को चरणबद्व तरीके से किया जाएगा पूरा

शाहपुर, 15 नवंबर – नितिश पठानियां

विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर विधानसभा के धारकंडी क्षेत्र की पलोथा तथा खडीबेहि पंचायतों में सामुदायिक भवनों के निर्माण के लिए स्वीकृति प्रदान की गई है ताकि पंचायत प्रतिनिधियों को कामकाज निपटाने के लिए बेहतर सुविधा मिल सके।

विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि पलोथा तथा खडीबेहि नवगठित पंचायतें हैं तथा बीते दिनों ही इन पंचायतों का प्रवास कर लोगों की समस्याएं सुनीं तथा पंचायत में सामुदायिक भवन निर्माण के बारे आवश्यक कदम उठाने का भरोसा लोगों को दिया था।

इस बाबत मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु के समक्ष भी धारकंडी क्षेत्र के विकास की योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की गई थी। उन्होंने कहा कि लोगों से किए गए सभी वायदों को चरणबद्व तरीके से पूरा किया जाएगा।

विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि वर्तमान सरकार आम जनमानस की समस्याओं के त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए कृतसंकल्प है तथा व्यवस्था परिवर्तन के ध्येय के साथ लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने का बीड़ा उठाया है।

विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर के धारकंडी क्षेत्र वर्षांे से विकास की दृष्टि से उपेक्षित क्षेत्र रहा है तथा इस क्षेत्र के विकास के लिए पूरी तत्परता के साथ कार्य किया जाएगा ताकि लोगों के जीवन स्तर में सुधार हो सके।

विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर विस क्षेत्र के समग्र विकास के लिए दिनरात कार्य किया जाएगा तथा लोगों की सहभागिता से विकास कार्यों को गति प्रदान की जाएगी।

विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि लोगों की समस्याओं को घर द्वार पर निपटाने के लिए विधायक आपके द्वार कार्यक्रम आरंभ किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...