धर्मशाला: हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय भरेगा नॉन टीचिंग स्टाफ के 32 पद, ऑनलाइन आवेदन मांगे

--Advertisement--

केंद्रीय विश्वविद्यालय में नॉन टीचिंग स्टाफ के 32 पद भरे जाएंगे। इन पदों को भरने के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय में नॉन टीचिंग स्टाफ के 32 पद भरे जाएंगे। इन पदों को भरने के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। ग्रुप बी में सात और ग्रुप सी में 25 बेरोजगारों को रोजगार प्राप्त करने का मौका मिलेगा। इन पदों के लिए पात्र अभ्यर्थी 21 दिसंबर तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला में नॉन टीचिंग स्टाफ के 32 पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इसके लिए पात्र अभ्यर्थी 21 दिसंबर तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। जबकि 22 दिसंबर को अभ्यर्थियों के पास ऑनलाइन माध्यम से किए गए आवेदनों में अगर कोई त्रुटि रही हो तो उसे ठीक करने का अवसर होगा।

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों में सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के अभ्यर्थियों से 1,000-1,000 रुपये फीस वसूली जाएगी। जबकि एससी, एसटी, ट्रांसजेंडर और पीडब्ल्यूडी के अभ्यर्थियों को 600 रुपये फीस के रूप में जमा करवाना होगा।

इन पदों के लिए परीक्षा कब होगी, इसकी जानकारी अभ्यर्थियों को वेबसाइट के माध्यम से उपलब्ध करवा दी जाएगी। ग्रुप बी में भरे जाने वाले पदों के लिए आयु सीमा 35, जबकि ग्रुप बी में भरे जाने वाले पदों के लिए आयु सीमा 32 वर्ष रखी गई है। इसके अलावा रिजर्व वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों को आयु में नियमों के तहत राहत प्रदान की जाएगी।

प्रो. अंबरीश कुमार महाजन, परीक्षा नियंत्रक (अतिरिक्त कार्यभार) के बोल

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय में नॉन टीचिंग स्टाफ के पद भरे जाने हैं। इन पदों को भरने के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) परीक्षा लेगी।

ग्रुप बी में कहां कितने भरे जाएंगे पद

पद                      रिक्तियां
हिंदी ट्रांसलेटर           01
निजी सचिव              02
सिक्योरिटी अफसर      01
पर्सनल असिस्टेंट         03

ग्रुप सी में कहां कितने भरे जाएंगे पद

पद                      रिक्तियां
कुक                       02
किचन अटेंडेंट            02
होस्टल अटेंडेंट            01
लैबोरेटरी असिस्टेंट       01
लैबोरेटरी अटेंडेंट         01
लाइब्रेरी अटेंडेंट          03
मल्टी टास्क स्टाफ       01
स्टेटिकल असिस्टेंट      01
अप्पर डिविजन क्लर्क   02
लोअर डिविजन क्लर्क   08
सिक्योरिटी इंस्पेक्टर     01
लोअर डिविजन क्लर्क गेस्ट हाउस 01
लैबोरेटरी अटेंडेंट          01

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रार्थना सभा में छात्रा और छात्र को थप्पड़ मारने का आरोप, सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य पर केस दर्ज

हिमखबर डेस्क शिमला जिले के एक सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय...

कसौली में सात फेरों का खौफनाक अंत, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर मार डाला पति, शव झाडिय़ों में फेंका

हिमखबर डेस्क सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र में रिश्तों...

हिमाचल में एक और छात्र ने की आत्महत्या, मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा से टूट गया नौवीं का स्टूडेंट

हिमखबर डेस्क खुंडिया थाना क्षेत्र के गांव ठम्बा के 14 वर्षीय...