धर्मशाला स्टेडियम ने विश्व मे बढ़ाया प्रदेश का मान- डॉ सुकृत सागर

--Advertisement--

Image

देहरा- शीतल शर्मा

हिमाचल के वरिष्ठ नेता, देश के युवा सेवा एवं खेल मंत्री तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर की विपरीत परिस्थितियों में किए गए संघर्ष व कड़ी मेहनत से बने धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में कोरोना काल के बाद हुए दो मैचों ने क्षेत्र के पर्यटन करोबार व रोजगार में नई जान डाल दी है।

इस पर बात करते हुए देहरा से भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ सुकृत सागर ने कहा कि एक दूरदर्शी नेता की सोच कैसे हजारों लोगों को प्रभावित करती है तथा कैसे लाखों लोगों के जीवन को बेहतर बनाती है। इसका उदाहरण अनुराग ठाकुर द्वारा बनवाया गया धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम है।

डॉ सुकृत ने कहा कि मैच के दौरान एक बड़े कारोबारी ने उनसे कहा कि टूरिस्म में जो एक साल में कारोबार होता है, वह यह दो मैच दो दिन में दे गए। वहीं, एक-दूसरे होटल कारोबारी ने कहा कि अब तीन महीने उन्हें कारोबार की परेशानी नहीं है। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर निरंतर हिमाचल प्रदेश को खेल के क्षेत्र में आगे ले जाने के लिए प्रयासरत है, जिससे प्रदेश के युवाओं को सही दिशा मिल रही है और एक अच्छे प्रदेश के साथ अच्छे राष्ट्र का निर्माण हो रहा है।

डॉ सुकृत ने कहा कि वह इन दो मैचों को धर्मशाला लाने व इनके सफल आयोजन के लिए बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल का क्षेत्र की जनता की तरफ से धन्यवाद करते हैं। सुकृत ने कहा कि वह जानते हैं कि इतने बड़े दो मैच दो दिन में करवाना आसान नहीं होता, लेकिन अरुण धूमल के प्रयासों से ही यह संभव हो पाया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...