धर्मशाला वन वृत्त ने त्रियुंड व अन्य ट्रैकिंग मार्गों के लिए प्रवेश व अन्य शुल्क की घटाई दरें

--Advertisement--

धर्मशाला, 12 जनवरी – हिमखबर डेस्क

वन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देशों के अनुसार धर्मशाला वन वृत्त ने त्रियुंड और अन्य ट्रैकिंग मार्गों के लिए प्रवेश शुल्क और टैंटिंग शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट प्रदान करने का निर्णय लिया है।

उन्होंने कहा कि वन विभाग द्वारा प्रवेश शुल्क 200 रुपए से कम कर 100 रुपए प्रति व्यक्ति प्रतिदिन किया गया है। जबकि दो व्यक्तियों के लिए प्रवेश शुल्क सहित टैंटिंग शुल्क 1100 रुपए से घटाकर 550 रुपए कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश विविध साहसिक गतिविधियां नियम, 2021 के तहत पर्यटन विभाग से मान्यता प्राप्त विविध साहसिक गतिविधियां संचालकों के पंजीकृत स्थानीय गाइडों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस निर्णय से पंजीकृत गाइडों को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...