धर्मशाला में 22 से 24 दिसंबर तक होगा विधानसभा का शीतकालीन सत्र

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

हिमाचल प्रदेश का शीतकालीन सत्र 22 से 24 दिसंबर तक धर्मशाला के तपोवन में होगा। इस संबंध में राज्यपाल आर्लेकर की ओर से अधिसूचना जारी की गई है।

इस सत्र के दौरान पहले दिन 22 दिसंबर को 11 बजे सत्र शुरू होगा और प्रोटेम स्पीकर सभी सदस्यों शपथ दिलाएंगे।

वहीं प्रोटेम स्पीकर के लिए ज्वाली से कांग्रेस के विधायक चंद्र कुमार का नाम तय किया गया है। 23 दिसंबर को विधानसभा अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव होगा और राज्यपाल का अभिभाषण होगा।

शनिवार 24 दिसंबर को शोकोद्वार के अलावा शासकीय कार्य निपटाए जाएंगे और राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पेश होगा।

गौरतलब है कि बतौर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू व डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री का यह पहला विधानसभा सत्र होगा। वहीं इस सत्र के बाद कैबिनेट का गठन होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...