धर्मशाला में स्कूली छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, किराए के कमरे में पड़ा मिला शव

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

धर्मशाला में एक स्कूली छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक छात्रा लाहौल स्पीति की रहने वाली है और यहां धर्मशाला के फतेहपुर के पास नोरबलिंगा में किराए के मकान में रह रही थी। छात्रा 12वीं की पढ़ाई कर रही थी।

उक्त छात्रा के बार में पड़ोसियों ने पुलिस को बीती देर रात सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस छात्रा के कमरे में पहुंची जहां वह मृत पड़ी हुई थी। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए हैं। प्रथम दृष्टि में मामला हत्या का लग रहा है।

पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू करते हुए कुछ लोगों को भी पूछताछ के लिए पकड़ा है। मृतका के परिजन भी धर्मशाला पंहुच गए हैं। मृतका छात्रा की आयु करीब 18 साल बताई जा रही है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने अपनी कार्रवाई करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए धर्मशाला अस्पताल भेज दिया है।

एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री के बोल 

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि मामले की सूचना पुलिस को बीती देर रात मिली जिसके तुरंत बाद पुलिस घटनास्थल पर पंहुची और शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई की। मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया जिन्होंने कमरे से साक्ष्य जुटाए हैं।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि इस मामले में फिलहाल कुछ सस्पेक्ट्स को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच से पता चला है कि कमरे में मृतका के अलावा और लोग भी शामिल थे।

पुलिस ने मृतका का मोबाइल फ़ोन भी कब्जे ले लिया है, जिसकी भी जांच की जा रही है। एसपी ने बताया कि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हत्या के असली कारणों का पता चल पाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...