धर्मशाला में बढ़ने लगी पर्यटकों की भीड़, हिमाचल पुलिस ने ट्रैकिंग को लेकर जारी की एडवायजरी

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

पर्यटन सीजन के मद्देनजर पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। एसपी डा. खुशहाल शर्मा ने कहा मैक्लोडगंज, पालमपुर, बैजनाथ व धर्मशाला में पर्यटक गर्मियों के मौसम में ज्यादा संख्या में आते हैं। वीकेंड पर पर्यटकों की संख्या कई गुना बढ़ रही है।

ज्यादातर पर्यटक ट्रैकिंग के लिए स्नो लाइन त्रियुंड, करेरी झील, हिमानी चामुंडा, छोटा व बड़ा भंगाल का रुख कर रहे हैं। ऐसा पाया जा रहा है कि पर्यटक निर्धारित ट्रैकिंग रूटों का प्रयोग नहीं कर रहे हैं और ऊंचाई से नीचे देखने पर उन्हें लगता है कि शार्ट रूट अपनाकर वह जल्द नीचे पहुंच जाएंगे और इसी भ्रम में कई पर्यटक रास्ता भटककर खुद को जोखिम में डाल रहे हैं।

ऐसे पर्यटकों का पता चलने पर सर्च आपरेशन चलाकर रेस्क्यू कर लिया जाता है। संपर्क के अभाव में कई बार पर्यटकों की जान भी जा रही है। उन्होंने पर्यटकों से अनुरोध है कि वह ट्रैकिंग के लिए जाते समय या लौटते समय निर्धारित ट्रैकिंग रूट का ही प्रयोग करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...