धर्मशाला में ग्रामीण विकास विभाग का सरस मेला 21 मार्च से : एडीसी

--Advertisement--

Image

धर्मशाला- राजीव जसबाल 

ग्रामीण विकास विभाग का सरस मेला 21 मार्च से 30 मार्च, 2022 तक धर्मशाला के पुलिस मैदान में मनाया जाएगा। इस मेले में देशभर के स्वयं सहायता समूह एवं स्वरोजगार से जुड़े उद्यमी स्टॉल लगाएंगे।

यह जानकारी शनिवार को अतिरिक्त उपायुक्त राहुल कुमार ने मेले की तैयारियों को लेकर डीआरडीए के सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।

एडीसी ने बताया कि मेले के सफल आयोजन के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान लगभग 100 स्टॉल लगाए जाएंगे। जिसमें विभिन्न उत्पाद प्रदर्शित किये जाएंगे तथा बिक्री के लिए रखे जाएंगे।

इन उत्पादों में हैण्डलूम, हथकरघा, सजावट के सामान, मिट्टी एवं धातु के उत्पाद, चित्रकारी, खाद्य पदार्थ एवं मसाले, खिलौने एवं अन्य उत्पाद शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि मेले की व्यवस्था को लेकर अधिकारियों और विभागों को जिम्मेदारियां दी गई हैं। उन्होंने मेले के दौरान कानून व्यवस्था, पेयजल, स्वास्थ्य, साफ-सफाई, अग्निशमन सुरक्षा उपाय, विद्युत व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के लिए पुख्ता इंतजाम करने को कहा।

उन्होंने बताया कि मेला स्थल पर मोबाइल टायलेट भी स्थापित किये जाएं। एडीसी ने यातायात तथा पार्किंग की व्यवस्था पर भी चर्चा की गईं।

बैठक में आईएएस प्राबेशनर गुरसिमर सिंह, एचएएस प्रोबेशनर मोहित, डीआरडीए उप निदेशक एवं परियोजना अधिकारी सोनू गोयल सहित विभिन्न विकास खंडों के खंड विकास अधिकारी मौजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...