धर्मशाला जेल में सजायाफ्ता कैदी की मौत पर बवाल, SP से बोलीं मां- बेटे के साथ हुई थी लड़ाई; बदला गया था सेल

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्थित जिला कारागार में सजायाफ्ता कैदी की करंट लगने मौत हो गई। इस पर परिवार ने साजिश के आरोप लगाए हैं। वीरवार को स्वजन पुलिस अधीक्षक कार्यालय धर्मशाला पहुंचे।

स्वजन ने पुलिस अधीक्षक से बेटे के लिए न्याय की गुहार लगाई। मृतक कैदी की मां कमला देवी के अनुसार जेल में बंद उनके बेटे के साथ लड़ाई हुई थी। उन्होंने बताया कि इसके बाद उसे जेल में अलग सेल में रखा गया था।

उन्होंने बताया कि जेल में पूरी सुरक्षा होती है तो ऐसे में कैसे उनके बेटे को करंट लग गया और उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि असल में क्या हुआ था और किन कारणों से उनके बेटे की मौत हुई है, इसकी पूरी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

बेटे के साथ कुछ गलत हुआ

उन्होंने बताया कि उन्हें तो सिर्फ यह बताया गया था कि उनके बेटे को टांडा ले जाया गया है, जहां पर उसकी मौत हो गई है। उन्होंने आशंका व्यक्त की है कि उनके बेटे के साथ कुछ गलत हुआ है, तभी उसकी मौत हुई है।

पोक्सो एक्ट में बंद था विवेक 

बता दें कि जिला कारागार में पोक्सो एक्ट के तहत विवेक कुमार निवासी खनियारा बंद था, जिसे अपने सेल में बेसुध हालात में पाया गया था। इसके बाद उसे क्षेत्रीय अस्पताल से मेडिकल कॉलेज टांडा के लिए रेफर किया गया था, जहां पर उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था।

क्या कहते हैं जेल अधीक्षक

जेल अधीक्षक विकास भटनागर ने कैदी की मौत होने की पुष्टि की है। उनके मुताबिक मौत होने की वजह प्रारंभिक जांच में करंट लगना पाया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस जेल प्रशासन मामले को लेकर जांच कर रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रार्थना सभा में छात्रा और छात्र को थप्पड़ मारने का आरोप, सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य पर केस दर्ज

हिमखबर डेस्क शिमला जिले के एक सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय...

कसौली में सात फेरों का खौफनाक अंत, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर मार डाला पति, शव झाडिय़ों में फेंका

हिमखबर डेस्क सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र में रिश्तों...

हिमाचल में एक और छात्र ने की आत्महत्या, मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा से टूट गया नौवीं का स्टूडेंट

हिमखबर डेस्क खुंडिया थाना क्षेत्र के गांव ठम्बा के 14 वर्षीय...