धमाके की आवाज सुनकर घरों से बाहर दौड़े लाेग, हाईवे पर खौफनाक मंजर देख उड़े होश

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

अम्ब-ऊना नैशनल हाईवे पर पड़ते स्तोथर गांव में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा पेश आया है। यहां एक अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे पैदल चल रहे एक व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयानक था कि व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार हादसा मंगलवार को सुबह करीब 4:30 बजे हुआ। स्तोथर में सड़क किनारे स्थित घरों के लोगों ने अचानक एक तेज धमाके जैसी आवाज सुनी। अनहोनी की आशंका पर वे तुरंत घरों से बाहर दौड़े तो देखा कि सड़क पर एक व्यक्ति लहूलुहान हालत में पड़ा था।

पास जाकर देखने पर पता चला कि उसकी सांसें थम चुकी थीं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की। मृतक की पहचान संजय (45) पुत्र विश्वास राम निवासी गांव आठऊआ, डाकघर अहरोरी व जिला हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह यहां मजदूरी के सिलसिले में रहता था।

एएसपी ऊना संजीव भाटिया के बोल

मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी ऊना संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ बीएनएस और मोटर वाहन अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस हाइवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि फरार चालक का सुराग लग सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कर्मचारियों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी, बैकडेट से होंगे रेगुलर, आदेश जारी

हिमखबर डेस्क स्कूल शिक्षा विभाग में दो वर्ष का कार्यकाल पूरा...

शराब के नशे में व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम, टांडा अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिले के बैजनाथ थाना क्षेत्र से एक...