धनवान लोगों के नाम बीपीएल लिस्ट में डालने पर अनोखे अंदाज में विरोध; आमसभा में कहा, इनकी मदद के लिए और भी करें सहयोग

--Advertisement--

Image

नादौन – अनिल कल्पेश

विकास खंड नादौन में शहर की एक निकटवर्ती पंचायत में अपात्र व धनवान परिवारों को मिल रही बीपीएल सुविधा को लेकर एक ग्रामीण ने अनोखे ढंग से विरोध जताया।

हुआ यूं कि एक व्यक्ति पंचायत की आम सभा के दौरान एक हजार रुपए का राशन लेकर पहुंच गया और कहा कि यह राशन वह उस अपात्र बीपीएल परिवार को देना चाहता है।

जिस परिवार का मुखिया सरकारी नौकरी से सेवानिवृत्त होने के बाद न केवल वहां दुकान चलाता है बल्कि उच्च दर्जे का ठेकेदार भी है।

इसलिए पंचायत उस परिवार को मौके पर बुलाए और राशन उन्हें भेंट किया जाए, ताकि उसकी गरीबी मिट सके। उक्त ग्रामीण ने अन्य लोगों से भी आग्रह किया कि वे भी इसमें योगदान दें और हर माह इस अपात्र परिवार को राशन भेंट करें।

ग्रामीण ने आरोप लगाया कि पंचायत में गत कई वर्षों से करीब 15 से 20 अपात्र परिवारों को बीपीएल का लाभ दिलाया जा रहा है और इसके कारण जो गरीब पात्र परिवार हैं, उन्हें यह लाभ नहीं मिल पा रहा है।

उन्होंने कहा कि वह इन पात्र परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए संघर्ष कर रहा है। ग्रामीण का कहना है कि ऐसे परिवार बीपीएल का लाभ उठा रहे हैं, जो हर तरह से सक्षम हैं परंतु उनके दबदबे के कारण न तो पंचायत और न ही स्थानीय लोग मुंह खोलने को तैयार हैं।

ग्रामीण ने चेतावनी दी है कि यदि पंचायत ने इस संबंध में उचित कार्रवाई नहीं की तो वह इसकी शिकायत विभागीय अधिकारियों से करेंगे और पात्र लोगों को उनका हक दिलाने के लिए आगे भी संघर्ष करता रहेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...