द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में धूमधाम से मनाया गया होली महोत्सव

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में छात्र संघ (SCA) के परिसर में होली महोत्सव का आयोजन किया गया। इस रंगारंग कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रवीण कुमार शर्मा, विभागाध्यक्ष राजेश राणा सहित अन्य संकाय सदस्य एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने रंग-गुलाल खेलकर पारंपरिक उल्लास के साथ होली का आनंद लिया। प्राचार्य डॉ. प्रवीन कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह त्योहार प्रेम, सौहार्द और एकता का प्रतीक है।

इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें गीत, नृत्य और अन्य प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। कॉलेज प्रांगण रंगों से सराबोर हो उठा और पूरे परिसर में उमंग व उत्साह का माहौल देखने को मिला।

विभागाध्यक्ष राजेश राणा ने भी सभी को बधाई दी और छात्रों को होली को सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए छात्र संघ (SCA) और कॉलेज प्रशासन को सभी ने बधाई दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...