द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर शिक्षण महाविद्यालय रैत में सशक्त सत्र का आयोजन

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर शिक्षण महाविद्यालय रैत में बीएड, बीबीए, बीसीए, पीजीडीसीए विभागों के बच्चों के लिए सशक्त सत्र का आयोजन हुआ। जिसमें आज संदीप पुंज, प्रबंधक निदेशक अपटेक कंसल्टिंग ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। सत्र की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वालन कर की गई।

वहीं मुख्यवक्ता को पुष्पगुच व पहाड़ी टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया। मुख्यवक्ता ने बताया कि कुछ काम करके सीखना व्यवहार में परिवर्तन करता है। उन्होंने बताया कि सफलता के लिए मन को मैनेज करना बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया कि जीवन में अनेकों समस्याएं आती है समस्या को दूर करने के लिए समस्या को खोजना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि अगर विचार हमारे मन के अंदर रखते है तो कन्फ्यूजन पैदा होंगे। उन्होंने प्रशिक्षण के बारे में जानकारी दी साथ ही उन्होंने कहा कि हमेशा बौद्धिक ज्ञान में नया पन होना चाहिए। उन्होंने अच्छे प्रशिक्षण की बाधाओं जैसे सूचना , नीरस प्रस्तुतिकरण, ध्यान भंग, विवरण जैसे विषयों के बारे में अवगत करवाया।

उन्होंने बताया कि जिस प्रकार की भावनाएं होगी उसी प्रकार के परिणाम होंगे। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य सही करने के लिए हमे अपने विचारों में शुद्धता लाना जरूरी है।

वहीं प्राचार्य डॉ प्रवीण शर्मा ने बताया कि सबसे उनके लक्ष्य निर्धारित होना चाहिए साथ ही मुख्यतिथि ने मुख्य वक्ता का आभार जताया।

वहीं ब्रह्मकुमारी बहन सुषमा ने महाविद्यालय के शिक्षकों को खुश रहने के टिप्स दिए साथ ही राजयोग भी करवाया। महाविद्यालय के कार्यकारिणी निदेशक डॉ बीएस पठानिया, ने आभार जताया व पहाड़ी टोपी पहनाकर सम्मानित किया।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर कार्यकारिणी निदेशक डॉ बीएस पठानिया, प्राचार्य डॉ प्रवीण शर्मा एवं समस्त शिक्षक मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related