द्रोणाचार्य शिक्षण स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ऑनलाइन माध्यम से दो दिवसीय सेमिनार का आगाज

--Advertisement--

Image

रैत, नितिश पठानियां

द्रोणाचार्य शिक्षण स्नातकोत्तर महाविद्यालय ने ऑनलाइन माध्यम से दो दिवसीय वर्चुअल सेमिनार (सक्षम) का आयोजन किया। जिसमें पहले दिन प्रोफेसर नैन सिंह, अध्यक्ष, शिक्षा विभाग, हिमाचल प्रदेश विश्विद्यालय शिमला ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की ।सबसे पहले आचार्य अमित ने मंत्रोचारण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद एचओडी सुमित शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया वहीं मुख्य वक्ता और शैक्षिक अधिष्ठाता डॉ प्रवीण कुमार शर्मा ने सेमिनार की रूप रेखा के बारे में विस्तार से बताया।

मुख्यतिथि के बोल
वहीं मुख्यातिथि ने महाविद्यालय के द्वारा समय समय पर शैक्षिक जगत में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।उन्होंने कहा कि छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए इस कोरोना महामारी के दौरान महाविद्यालय के शिक्षक व प्रबंधन कमेटी के द्वारा बहुत ही सराहनीय कार्य किया गया है। उन्होंने बच्चों को अपने सम्बोधन में कहा कि हर व्यक्ति की जिम्मेबारी है की हमेशा अपने कर्तव्य को बखूबी निभाए तभी हम उन्नति को प्राप्त कर सकते हैं।

विद्यार्थियों ने किए पेपर प्रस्तुत
इसके बाद तकनीकी सत्र में प्रतिभागियों द्वारा अपने अपने विषयों पर पेपर प्रस्तुत किया । इस ऑनलाइन सेमिनार में महाविद्यालय के समस्त बच्चे जुड़े।इस कार्यक्रम में सहायक आचार्य अनिता चंदेल ने रिसोर्स पर्सन के तौर पर शिरकत की साथ ही प्रथम सत्र से सम्बंधित छात्रों की शंकाओं का निवारण किया।

ये रहे मौजूद
इस मौके पर महाविद्यालय प्रबंधक निदेशक जीएस पठानिया, कार्यकारी निदेशक डॉ बीएस पठानिया ,प्राचार्य डॉ बीएस बाघ , शैक्षणिक अधिष्ठाता डॉ परवीन कुमार शर्मा, एचओडी सुमित शर्मा ,सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...