द्रोणाचार्य कॉलेज रैत में श्रीमद्भागवत गीता की आधुनिक प्रासंगिकता पर एकदिवसीय संगोष्ठी

--Advertisement--

Image

रैत-नितिश पठानियां

द्रोणाचार्य शिक्षण स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में श्रीमद्भगवद गीता का एक दिवसीय अतिथि संभाषण करवाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वालन कर की गई।मुख्य वक्ता के रूप में डॉ बीएस पठानिया ने शिरकत की

“आधुनिक युग में श्रीमद्भागवत के अनंत आध्यात्मिक ज्ञान की प्रासंगिकता” विषय पर उन्होंने अपने संभाषण। कहा कि द्रोणाचार्य कॉलेज में पिछले 10 वर्षों से गीता जयंती मना रहे है। उन्होंने कहा कि गीता का उपदेश ही हमारा मार्गदर्शन कर सकता है ।

आज का मनुष्य प्रगतिशील होने पर भी कर्त्तव्य- विमूढ़ है । अत: वह गीता से मार्गदर्शन प्राप्त कर अपने जीवन को सुखमय और आनन्दमय बना सकता है । उन्होंने कहा कि हमारे अंतर्मन में अनेकों प्रश्न हैं जिनके उत्तर श्रीमद्भागवत को अपने जीवन मे उतार कर ही पा सकते हैं। इसके बाद पैनल डिस्कशन में उपस्थित स्टाफ के गीता के बारे अपने प्रश्नों के उत्तरों को जाना।

इस मौके पर महाविद्यालय के प्रबंध निदेशक जीएस पठानिया ,कार्यकारिणी निदेशक बीएस पठानिया ,प्राचार्य डॉ बीएस बाघ ,शैक्षणिक अधिष्ठाता डॉ प्रवीण कुमार शर्मा ,एचओडी बीएड सुमित शर्मा ,एचओडी बीबीए और बीसीए मुकेश शर्मा व राजेश राणा सहित समस्त महाविद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...