द्रोणाचार्य कॉलेज में बीएड फ्रेशर पार्टी पर डीजे की धुनों पर थिरके प्रशिक्षु

--Advertisement--

Image

अक्षिता बनी मिस फ्रेशर,कार्तिक को चुना गया मिस्टर फ्रेशर

शाहपुर – नितिश पठानियां

द्रोणाचार्य शिक्षण स्नातकोत्तर महाविद्यालय ,रैत में एससीए के सौजन्य से बीएड सत्र 2022-24 की फ्रेशर पार्टी (परिचय) बड़ी धूम- धाम से मनाई गई । कार्यक्रम की शुरुआत भगवती सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर की गई ।

कार्यक्रम में प्रबंधक निदेशक जीएस पठानिया ने मुख्ययातिथि के रूप में शिरकत की । वहीं कार्यकारी निदेशक बीएस पठानिया विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे । बीएड द्वितीय बर्ष के छात्रों ने कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसमें मॉडलिंग भी करवाई गई।

जिसमें मिस्टर फ्रेशर कार्तिक को चुना गया, जबकि मिस फ्रेशर अक्षिता को चुना गया और मिस्टर पर्सेनालिटी पुष्कर शर्मा जबकि मिस पर्सनालिटी कोमल को चुना गया ।वहीं प्राचार्य डॉ प्रवीण कुमार शर्मा ने मुख्यतिथि व आए हुए समस्त प्रशिक्षुओं ,अतिथियों का स्वागत किया।वहीं विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ समा बांधा।

वहीं प्रबंधक निदेशक जीएस पठानिया ने सभी बच्चों को बधाई दी। साथ ही डॉ बीएस पठानिया, कार्यकारिणी निदेशक ने कहा कि माता सरस्वती आपके अंग संग है । हम अपने लक्ष्य को कठिन परिश्रम और मेहनत से प्राप्त कर सकते है कर्म के प्रति निष्ठा होनी चाहिए। सभी बच्चों को बधाई व शुभकामनाएं दी।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक निदेशक जीएस पठानिया,कार्यकारिणी निदेशक बीएस.पठानिया, प्रधानाचार्य डा.प्रवीण कुमार शर्मा , शर्मा,विभागाध्यक्ष सुमित शर्मा, सहित समस्त अध्यापक वर्ग एवं सभी अतिथिगण उपस्थित रहे l

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...