द्रोणाचार्य के विद्यार्थी शैक्षणिक भ्रमण के लिए किन्नौर रवाना

--Advertisement--

Image

रैत – नितिश पठानियां

द्रोणाचार्य शिक्षण स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत के विद्यार्थी शैक्षणिक भ्रमण के लिए किन्नौर रवाना हुए महाविद्यालय प्रबंध निदेशक जीएस पठानिया ने विधिवत पूजा अर्चना कर विद्यार्थीयों को रवाना किया और उनके मंगल यात्रा की प्रार्थना की।

प्राचार्य डॉ प्रवीण कुमार शर्मा ने बताया कि बीएड द्वितीय सत्र के विद्यार्थियों ने इसमें भाग लिया। वहीं उन्होंने कहा कि छात्रों को नियमित शैक्षिक भ्रमण पर ले जाया जाता है। जहाँ पर छात्र खुले वातावरण में शिक्षा को अपने व्यक्तिगत अनुभवों से परिभाषित करते है।

शैक्षिक भ्रमण के माध्यम से छात्रों में एक अनुभूति जागृत होती है, जिससे वे भारत की विभिन्नताओं जैसे – इतिहास , विज्ञान शिष्टाचार और प्रकृति को व्यक्तिगत रूप से जान सकते है इसके अतिरिक्त छात्रों में समूह में रहने की प्रवृति , नायक बनने की क्षमता तथा आत्मविश्वास एवं भाई चारे की भावना प्रबल होती है।

इस मौके पर महाविद्यालय प्रबंध निदेशक जीएस पठानिया ,कार्यकारी निदेशक बीएस पठानिया , प्राचार्य डॉ प्रवीण कुमार शर्मा , एचओडी सुमित शर्मा , सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा I

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...