द्रुमका धानग और बरोट के लपास गांव में एनीमिया पर जगाई जागरूकता की अलख

--Advertisement--

पालमपुर – बर्फू

“द हंस फाउंडेशन” द्वारा महाकाल ब्लॉक के द्रुमका व धानग गांव में और बरोट के लपास गांव में कुल 54 लोगों की निशुल्क स्वास्थ्य जाँच की गई और साथ में एनीमिया यानी खून की कमी पर लोगों को जागरूक किया।

चिकित्सक परविंदर, नूपुर व कमल ने लोगों को बताया की खून की कमी शरीर में तब होती है जब आपका शरीर पर्याप्त मात्रा में लाल रक्त कोशिकाओं (RBCs) का उत्पादन नहीं कर पाता है। आयरन डिफ़िशिएंसी एनीमिया: यह एनीमिया शरीर में अपर्याप्त आयरन की उपस्थिति के कारण होता है।

इसका मुख्य कारण आहार में आयरन की कम मात्रा, अधिक रक्तस्राव, या आयरन के बढ़ते नुकसान होते हैं। अनेमिया से बचने के लिए अच्छे आहार में क्या -2 शामिल करना है इसके बारे में बताया और साथ में इसके लक्षणों और रोकथाम के बारे में बताया । अंत में लोगों ने इस जागरूकता शिविर के आयोजन के लिए पूरी टीम का धन्यवाद किया।

ये रहे उपस्थित

जागरूकता शिविर में “द हंस फाउंडेशन” टीम से सामाजिक सुरक्षा अधिकारी सिकंदर, सुमेधा व अंकुश, चिकित्सक परविंदर, नूपुर व कमल, फार्मासिस्ट शुभम, अमोल व शैलजा ,लैब टेकनीशियन मीनाक्ष व अश्वनी और पायलट हरदीप, चमन व धर्मिन्दर मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

19 जनवरी को शाहपुर और दरीणी सब स्टेशन के तहत बिजली बंद

शाहपुर, 18 जून - नितीश पठानियां  विद्युत उपमंडल शाहपुर के...