द्रमन ने रेहलु को हराकर जीता रॉयल क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट

--Advertisement--

Image

बिधायक केवल सिंह पठानिया ने मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत, कहां चंबी मैदान को बिधानसभा क्षेत्र में बनाया जाएगा मॉडल स्टेडियम।

शाहपुर – नितिश पठानियां

बिधानसभा क्षेत्र शाहपुर के ठारू पंचायत के भतेच्छ् मैदान में रॉयल क्लब के द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन पर बिधायक केवल सिंह पठानिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। बिधायक केवल सिंह पठानिया की
धर्मपत्नी सुनन्दा पठानिया, उनकी बेटी हर्षिता पठानिया ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की।

रॉयल क्लब के प्रधान सौरव लंगेह ने क्रिकेट प्रतियोगिता करवाई। जिसमे 32 टीमो ने भाग लिया। फाइनल मैच रेहलु और द्रमन के बीच हुआ। जिसमें द्रमन ने रेहलु को 10 से रन हराया। जिसमें मैन ऑफ द मैच गौरव राणा रहे ओर मैन ऑफ द सीरीज अखिल पठानिया रहे।

बिधायक केवल पठानिया ने द्रमन की विजेता टीम ओर उप विजेता रेहलु की टीम को ट्राफी दे कर सम्मानित किया।मुख्यातिथि पठानिया ने विजेता द्रमन की टीम के खिलाड़ियों ओर उप बिजेता रिहलु टीम के खिलाड़ियों को मुबारकबाद दी ओर कहा कि युवाओं को खेल के प्रति लग्न वा मेहनत के साथ-2 इमानदारी की भावना को जिन्दा रखने का आहवान किया।

बिधायक केवल पठानिया ने कहा कि शाहपुर की सभी पंचायतो में युवाओं के लिए खेल के मैदानों का विस्तारीकरण किया जाएगा। जिससे युवा साथी खेलों में अपना नाम कमा सके। बिधायक ने कहा कि भतेच्छ् मैदान को युवाओ के लिए खेलो की सुबिधाये दी जाएगी।

बिधायक ने कहा कि चंबी मैदान को बिधानसभा क्षेत्र में मॉडल स्टेडियम बनाया जाएगा। जिसके लिए मुख्यमंत्री मंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह ने युवाओ की भावनाओं को समझते हुए करोड़ों रुपये की स्वीकृति दी है। जल्द ही स्टेडियम के काम शुरू किया जाएगा।

ये रहे उपस्थित

इस अबसर पर ठारू पंचायत की प्रधान सपना कुमारी, सौरभ लंगेह, अखिल, भोलू, जिमी, रॉकी, संचित, सूरज, खुशहाल सिंह, बख्तावर सिंह, प्यार सिंह, विपन शर्मा, विजय शर्मा, वीर सिंह, सुजिन्दर सिंह आदि गणमान्य और स्थानीय जनता मोजूद थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सुखविन्द्र सिहं सुक्खू के खिलाफ आपतिजनक टिप्पणी और जान मारने की धमकी देने पर युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के...

रात को खाना खाया, सुबह मिली लाशेें, ज्वाली में मां-बेटी की संदिग्ध मौत, बेटा अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक चौंकाने...

सेल्ज ऑफिसर एवं माइक्रो मार्केटिंग मैनेजर के 60 पदों के लिए साक्षात्कार 6 व 7 जुलाई को

हिमखबर डेस्क जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने आज...